Haridwar NewsHighlight

दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ कानूनगो, विजिलेंस की टीम ने दबोचा

रूड़की चकबन्दी कार्यालय में नियुक्त कानूनगो कृष्णपाल को विजिलेंस की टीम ने दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी के घर और अन्य ठिकानों की तलाशी कर रही है.

2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ कानूनगो

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई की मौत के बाद उसकी पांच भतीजियों को विरासत में मिली कृषि भूमि उनके ताऊ देने से माना कर रहे थे. इस संबंध में उसकी एक भतीजी ने बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, रुड़की में मामला दर्ज कराया था. पहले भी कानूनगो कृष्णपाल ने फाइल में रिपोर्ट लगाने के लिए चार हजार रुपए की रिश्वत ली थी.

आरोपी के ठिकानों की तलाशी ले रही पुलिस

शिकायतकर्ता ने बताया कि कानूनगो अब फाइल को चकबंदी अधिकारी को भेजने के लिए दो हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है, जो शिकायतकर्ता नहीं देना चाहता है. विजिलेंस की टीम ने ट्रैप टीम का गठन कर 19 फरवरी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तहसीलदार कार्यालय रुड़की के पास कृष्णपाल को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी के ठिकानों की तलाशी ले रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें