Nikay ChunavHighlight

रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया खर्च का ब्यौरा, देखें किस प्रत्याशी ने कितने उड़ाए

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी कर दिया है. दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने 68 लाख से ज्यादा खर्च किए हैं, जो पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा है. जबकि भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने उनसे काफी कम खर्च किया है.

रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया खर्च का ब्यौरा

रामनगर नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मदन मोहन जोशी और बहुजन समाज पार्टी के विनोद कुमार पार्टी प्रत्याशी हैं. 18 जनवरी तक जारी चुनावी खर्च के ब्यौरे के अनुसार भाजपा के मदन मोहन जोशी ने 13 लाख 76 रुपए खर्च किए हैं. जबकि बसपा के विनोद कुमार ने 67 हजार 207 रुपए, निर्दलीय आसिफ इकबाल ने 33 लाख 5 हजार 116 रुपए खर्च किए हैं.

निर्दलीय नरेंद्र शर्मा ने 11 लाख 7 हजार 470 रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी मो. अकरम ने 12 लाख 5 हजार 373 रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी मो. आदिल खान ने कुल 84 हजार रुपए, निर्दलीय भुवन डंगवाल ने 82 हजार 938 रुपए खर्च किए हैं. निर्दलीय भुवन पांडे ने 35 लाख 2 हजार 855 रुपए खर्च किए हैं. वही निर्दलीय नरेंद्र शर्मा ने 11 लाख 7 हजार 470 रुपए खर्च किए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें