Nainital NewsBig News

अवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, पुलिस बल की मौजूदगी में किया ध्वस्त

सरकारी जमीनों पर अवैध धार्मिक स्थलों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी है. आज सुबह रामनगर क्षेत्र में काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर पिरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक के पास बनी अवैध मजार को उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर तोड़ा गया है.

अवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन

बता दें आज सुबह ही सम्बंधित विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ अवैध मजार को हटाने पहुंचे थी. जिसके बाद अवैध मजार को बुलडोजर से तोड़ा गया. बताया जा रहा है कि एनएच विभाग ने अवैध मजार को हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस जारी किया था. जिसके बाद भी मजार को नहीं हटाया गया था.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

उच्चाधिकारियों के आदेश पर मजबूरन आज अवैध मजार पर बुलडोजर चलाना पड़ा. माहौल खराब न हो, उसके लिए पहले से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी नेशनल हाईवे 309 रामनगर गर्जिया मार्ग के पास बनी अवैध मजार को तोड़ा गया था. धामी सरकार की अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें