UttarakhandHighlight

National games के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर, संचार मंत्रालय को भेजा पत्र

राष्ट्रीय खेलों (National games) से जुड़ी हेल्पलाइन के लिए जल्द ही चार अंकों का टोल-फ्री नंबर उपलब्ध हो सकता है. राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने टोल-फ्री नंबर के आवंटन के लिए संचार मंत्रालय को पत्र भेजा है. राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक यह सुविधा उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई है।

खेल सचिवालय ने संचार मंत्रालय को भेजा पत्र

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होने वाले हैं. यह आयोजन 14 फरवरी तक होना प्रस्तावित है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में एक हेल्पलाइन की जरूरत महसूस की जा रही है, जो आयोजन कार्यक्रम की जानकारी दे सके. यह आपातकालीन सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने और उठने वाले सवालों के समाधान में मददगार साबित हो. राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने संचार सचिव नीरज मित्तल को पत्र भेजा है. राष्ट्रीय खेल सचिवालय को उम्मीद है कि बहुत जल्द संचार मंत्रालय के स्तर पर एक टोल फ्री नंबर आवंटित कर दिया जाएगा.

आम जनता भी संपर्क कर ले सकेगी इवेंट शेड्यूल की जानकारी

खेल मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को विकेंद्रीकृत कर दिया गया है. इसमें अधिक जिलों को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा. प्रतियोगिताएं एक साथ कई स्थानों पर होंगी, इसलिए एक केंद्रीकृत टोल फ्री हेल्पलाइन की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिस पर विभाग को निर्देश दिए हैं. टोल फ्री नंबर पर खिलाड़ी ही नहीं, कोच और सहयोगी स्टाफ भी किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत संपर्क कर सकेंगे. इसके साथ ही आम लोग भी इवेंट शेड्यूल की जानकारी के लिए इस पर संपर्क कर सकेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें