Rudraprayag NewsHighlight

कल केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के मद्देनजर 20 नवंबर को केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालओं और शैक्षणिक संस्थानों में सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इसे लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं.

कल केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान का अधिकारी सुनिक्षत करने के लिए अवकाश दिया गया है.

अवकाश को लेकर आदेश जारी

प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मतदान का अधिकार प्रयोग करने के लिए अवकाश देने के व्यवस्था करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें