Nainital NewsBig News

महिला के साथ दुष्कर्म मामला : गिरफ़्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मुकेश बोरा, पीड़िता ने दाखिल की कैवियट

भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मुकेश बोरा ने गिरफ़्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. लेकिन जैसे ही इसकी भनक पीड़िता पक्ष को मिली. पीड़िता की ओर से न्यायालय में कैवियट दाखिल कर दी गई है.

गिरफ़्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मुकेश बोरा

मुकेश बोरा ने गिरफ़्तारी पर रोक लगाने और उसके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गया है. लेकिन जैसे ही इसकी भनक पीड़िता को मिली. पीड़िता की ओर से न्यायालय में कैवियट दाखिल कर दी गई है. बोरा की याचिका पर आगामी शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है.

कैवियट दाखिल करना क्या होता है ?

कैविएट याचिका किसी व्यक्ति द्वारा दायर की जाती है, जिसे कैविएटर कहते हैं. कैविएट दाखिल करने का मकसद, न्यायालय से यह अनुरोध करना होता है कि अगर किसी के ख़िलाफ़ कोई मुकदमा दायर किया जाता है, तो उसे इसकी सूचना दी जाए. कैविएट दाखिल करने के लिए, कैविएटर या उसके वकील को एक नकल के साथ न्यायालय में कैविएट याचिका जमा करवानी होती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें