Dehradun NewsBig News

बारिश का कहर, देहरादून में यहां नदी के कटाव से सड़क क्षतिग्रस्त, पुलिस ने डायवर्ट किए रूट

भारी बारिश ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही मचाई हुई है. जहां पहाड़ों से भूस्खलन की खबर सामने आ रही हैं. वहीं राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं.

बिधौली मार्ग पर नदी के कटाव से सड़क क्षतिग्रस्त

देहरादून में अत्यधिक बरसात होने के कारण प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग फन एंड फूड के पास नदी के कटाव के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. जिसके चलते उक्त मार्ग को सभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है.

पुलिस ने की वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील

  • कैंट-जामुनवाला- फुलसनी-पौधा- विधौली
  • सुद्दोवाला-मांडूवाला- दूँगा-बिधौली

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

बता दें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें