Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

यात्रियों के लिए खतरा बनी ट्रैफिक सिग्नल, जिम्मेदार महकमा खेल रहा लेटर-लेटर

हल्द्वानी शहर के चौराहों में करोड़ों रुपए के बजट खर्च कर यातायात कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई गई है. लेकिन ना तो उन रेड लाइट से यातायात कंट्रोल हो पाया है और न हीं कोई ठीक व्यवस्था बन पाई। इसके इतर उल्टा यह लाइट अब किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

यात्रियों के लिए खतरा बनी ट्रैफिक सिग्नल

हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं. बावजूद इसके व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई. बल्कि लोगों की परेशानी का सबब बन गई. बता दें ज्यादातर ट्रैफिक लाइट जर्जर अवस्था में है. जो सड़क में कभी भी किसी दुर्घटना को न्योता दे सकती है.

जिम्मेदार महकमा खेल रहा लेटर-लेटर

हालांकि एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह का कहना है कि जिस कंपनी द्वारा इन ट्रैफिक लाइटों को लगाया गया था. उनसे इन्हें हटाने का पत्राचार किया गया है. गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के बजट को फिजूल खर्च करने के बाद अब ट्रैफिक लाइट दुर्घटना का सबक बनी है और महकमा पत्राचार में जुटा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें