Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

दीदी के बैग से 2500 रुपए निकाल कर छात्र ने छोड़ा घर, नोट में लिखा, यहां मन नहीं लग रहा…

हल्द्वानी में बीए का छात्र अपनी दीदी के बैग से पैसे और भाई का हेडफोन लेकर कही चला गया. घर पर युवक ने एक नोट भी छोड़ा है. जिसमें युवक घर छोड़ने की बात कह रहा है.

भाई और बहन के साथ किराये के कमरे में रहता था छात्र

मामला हल्द्वानी के दुर्गा कॉलोनी का है. जहां किराये में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा खुशाल बिष्ट अपने कमरे से लापता हो गया. जानकारी के अनुसार छात्र अपने भाई-बहन के साथ रहता था. मूल रूप से तीनों ओखलकांडा के रहने वाले हैं. खुशाल की बहन रेनू बिष्ट ने बताया की वो और उसका भाई सूरज सोमवार रात को घर से बाहर गए थे. इस दौरान उनका छोटा भाई खुशाल कमरे में ही था.

दीदी के बैग से 2500 रुपए निकाल कर छोड़ा घर

रेनू ने बताया जब वो और सूरज वापस लौटे तो खुशाल कमरे में मौजूद नहीं था. इस दौरान उन्हें कमरे में खुशाल का लिखा एक नोट मिला. जिसमे लिखा था कि उसका यहां मन नहीं लग रहा है. दीदी के बैग से 2500 रुपये लिए हैं और भाई का हेडफोन ले जा रहा हूं. मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना. बता दें खुशाल एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें