Uttarkashi NewsHighlight

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मलबा उठाने में जुटी BRO की टीम

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर के पास भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया है. गनीमत ये रही कि सड़क पर उस दौरान कोई आवाजाही नहीं कर रहा था. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

गंगोत्री हाईवे पर बिशनपुर के पास हुआ भूस्खलन

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ दरकने की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर के पास लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हो गया है. जिसके चलते बिशनपुर के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है. बीआरओ की ओर से मार्ग को सुचारु करने का काम चल रहा है. मौके पर चार जेसीबी तैनात है.

हाईवे खोलने का काम जारी

उक्त स्थान पर बीच-बीच में पैदल कांवड़ियों को भी पार करवाया जा रहा है। प्रशासन की माने तो यातायात को सुचारू करने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर व्यवस्था को बनाने में जुटी हुई हैं। भू-स्खलन प्रभावी जोन का ड्रोन निरीक्षण कर स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने सतर्कता बरने की अपील की है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं-कही बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिले में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें