Udham Singh Nagar NewsHighlight

नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉ हरबंस सिंह चुघ का इस्तीफा मंजूर, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व आईएएस डॉ हरबंस सिंह चुघ के इस्तीफा के बाद सरदार जोगिंदर सिंह को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी रहे डॉ हरबंस सिंह चुघ ने बीते दिनों पहले ही कमेटी के पदाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंपा था।

डॉ हरबंस सिंह चुघ का इस्तीफा मंजूर

डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ हरबंस सिंह चुघ नामजद हुए थे। इसके बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आज पूर्व अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ का इस्तीफा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक में मंजूर कर लिया गया।

सरदार जोगिंदर सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

बैठक में सर्व सहमति से सरदार जोगिंदर सिंह को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कमेटी के डायरेक्टर पदाधिकारियों के साथ गुरुद्वारे में माथा टेका और गुरुग्रंथ साहिब के सामने अरदास की। उसके बाद अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें