Nainital NewsHighlight

गर्मी आते ही शुरू हुआ जंगलों में आग लगने का सिलसिला, तैयारियों में जुटा वन विभाग

गर्मी की दस्तक के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्रफल की दृष्टि से बेहद संवेदनशील तराई पूर्वी वन प्रभाग में वन विभाग ने फायर सीजन शुरू होते ही अपनी तैयारियां शुरू कर ली हैं।

तैयारियों में जुटा वन विभाग

डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि फायर सीजन अलर्ट के चलते कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कंट्रोल बर्निंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही अभी तक तराई पूर्वी वन प्रभाग के बॉर्डर एरियाज से जंगल मे आग की एक घटना सामने आई है। जिसमें आग बुझा ली गई है।

घटनाओं पर काबू पाने के लिए शुरू किया कंट्रोल रूम

डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि इसके साथ ही आग से जंगलों को बचाने के लिए कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। जहां से 24 घण्टे मॉनिटरिंग की जा रही है। लगातार वन विभाग इस पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा बीट वॉचरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें