highlight

केंद्र सरकार ने दी प्रदेश को बड़ी सौगात, इन हाईवे की बदलेगी सूरत, CM ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। जिससे उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग की सूरत बदलेगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

इन हाईवे की बदलेगी सूरत

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 (नया 309) के काशीपुर से रामनगर खंड की मरम्मत और उसे 4-लेन का बनाने के लिए 494.45 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनराशि मंजूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से कनेक्टिविटी और अधिक सुगम होगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button