Dehradun NewsHighlight

क्षैतिज आरक्षण पर रार, राज्य आंदोलनकारी हुंकार भरने को तैयार, उठा रहे सरकार की मंशा पर सवाल

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों ने सरकार की मंशा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

आंदोलनकारियों ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती के नेतृत्व में रविवार को शहीद स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य आंदोलनकारी से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे। प्रदीप कुकरेती ने मीडिया से बातचीत में सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने मार्च 2023 में ही क्षैतिज आरक्षण को लागू करने की बात कही थी।

सरकार से की यह मांग

लेकिन अभी तक क्षैतिज आरक्षण विधेयक विधानसभा से पास नहीं हुआ है। ऐसे ही चिन्हीकरण का मामला भी पिछले कई सालों से लटका हुआ है। लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से एक सप्ताह के भीतर सत्र बुलाकर 31 दिसंबर से पहले ही राज्यपाल द्वारा शासनादेश सौंपने की मांग की है।

मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे आगे की रणनीति तय

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार क्षैतिज आरक्षण विधेयक को पास नहीं करती है तो आंदोलनकारी जल्द ही अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें