Nainital NewsHighlight

बाघ का आतंक : गुस्साए ग्रामीणों ने लिया फैसला, अब वनकर्मियों की निगरानी में जाएंगे बच्चे स्कूल

रामनगर में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण डर के साए में दिन काटने को मजबूर हैं। बीते गुरुवार को बाघ ने पटरानी कारगिल की एक महिला को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में उबाल है। ग्रामीणों ने बच्चों को वनकर्मियों की निगरानी में स्कूल भेजने का फैसला लिया है।

महिला कि मौत के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश

रामनगर के ढेला के जंगल में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया था। बाघ महिला को जंगल में डेढ़ किमी तक घसीटता हुआ ले गया। महिला का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बाघ के बढ़ते हमलों पर चिंता जताई है।

वनकर्मियों की निगरानी में जाएंगे बच्चे स्कूल

ग्रामीणों ने बाघ के नहीं पकड़े जाने पर नौ दिसंबर को ढेला पयर्टन गेट को बंद करने का ऐलान किया गया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही फैसला लिया कि पटरानी कारगिल से ढेला इंटर कॉलेज में पढ़ने आने वाले बच्चे अब वनकर्मियों के साथ ही आएंगे और जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें