Dehradun NewsBig News

मुख्य सचिव ने ली रेलवे की बैठक, फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में रेलवे से संबंधित बैठक हुई। बैठक में डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने देहरादून के भंडारीबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए जल्द स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्य सचिव ने बैठक में देहरादून-मोहंड-सहारनपुर नई रेलवे लाइन की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि फरवरी माह तक इस नई रेलवे लाइन का सर्वे का कार्य पूरा हो जाएगा। डीपीआर कार्य को स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही डीपीआर तैयार हो जाएगी।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने रेलवे को हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 24 कोच टर्मिनल बनाए जाने को लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के लिए रेलवे और शासन की ओर से कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य सभी सम्बन्धित विभाग एक दूसरे के साथ आ रही समस्याओं से संबंधित विभागों से तत्काल अवगत कराएंगे व संबंधित विभाग 15 दिन के अंदर बैठक कर समस्या के निस्तारण के लिए सहयोग करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें