
चेन्न्ई से पुणे तक भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कर रहे 90 यात्री फूड पॉइजनिंह से पीड़ित हो गए, जिसकेकारण उन्हें पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अभी सब यात्रियों की हालत स्थिर हैं।
बताया जा रहा है कि चेन्नई से पुणे की यात्रा के बीच, भारत गौरव ट्रेन के यात्री अचानक बीमार पड़ गए। सभी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखे गए। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार एक निजी कंपनी इस सेवा का संचालन कर रही है।
5 मिनट की देरी से चली ट्रेन
जानकारी मिली है कि मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने सभी यात्रियों को आवश्यक उपचार प्रदान किया। 50 मिनट की देरी के बाद फिर से ट्रेन यात्रा के लिए रवाना हुई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि भारत गौरव ट्रेन को एक समूह द्वारा गुजरात के पालीताना में एक धार्मिक समारोह के लिए निजी तौर पर बुक किया गया था। उन्होनें कहा कि समूह ने प्राइवेट कंपनी से भोजन खरीदा था और इसकी आपूर्ति रेलवे या भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम द्वारा नहीं की गई थी। उन्होनें कहा कि यात्रियों द्वारा खाया गया खाना पेंट्री कार में तैयार किया गया था।
90 यात्रियों को हुई उल्टी और दस्त
सोलापुर और पुणे के बीच एक कोच के करीब 80 से 90 यात्रियों ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की। सभी यात्रियों ने मतली, दस्त और सिरदर्द की शिकायत की थी। पुणे स्टेशन पर डॉक्टरों की एक टीम ने सभी यात्रियों की देखभाल की और उन्हें इलाज मुहैया कराया। 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। सभी यात्रियों की हालत स्थिर है।’