Uttarkashi NewsHighlight

अमेरिकन ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम शुरू, पांच मीटर तक नहीं आएगी कोई बाधा

अमेरिकन ऑगर मशीन से एक बार फिर ड्रिलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बात दें आज मशीन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके चलते कुछ समय के लिए रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था। जिसे अब शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आज रात तक सभी श्रमिक आजाद हो जाएंगे।

पांच मीटर तक नहीं आएगी कोई बाधा

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बताया कि, “जमीन भेदने वाले रडार का उपयोग करके, यह पता लगाया गया है कि हमारे रास्ते में अगले पांच मीटर तक कोई बाधा नहीं है।

यदि कोई बाधा हो, तो उसका पता लगाने के लिए इस महीन का इस्तेमाल किया जाता है। फिलहाल पांच मीटर तक ड्रिलिंग में कोई समस्या नहीं आएगी ।

सीएम ने लिया बचाव अभियान का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचाव अभियान का अंतिम चरण तेज गति और पूरी सावधानी के साथ चलाया जाना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें