Big NewsNainital News

दीपावली तक वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

दीपावली का त्यौहार पास है। ऐसे में वन विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाई अलर्ट घोषित कर वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है।

दीपावली तक वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द

दीपावली के त्यौहार को देखते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। इसके साथ ही वनकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें दीपावली के मौके पर उल्लू और जंगली-जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। जिसे देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है।

सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

बता दें रामनगर, हल्द्वानी और काशीपुर क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं। जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि वनकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें