Udham Singh Nagar NewsHighlight

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी युवक को गोली, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

उधमसिंह नगर के रामनगर में पुरानी आबकारी कॉलोनी में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युअवाक के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी युवक को गोली

युवक की पहचान कबीर (28) पुत्र शफीक निवासी रामनगर के रूप में हुई। कबीर मीट मार्केट में मछली बेचने का काम करता है। जानकारी के मुताबिक वह पुरानी आबकारी बंबाघेर में किराए के मकान में रहता है। रविवार सुबह 11 बजे वह अपने मकान पर था। तभी अचानक उसको गोली लग गई। गोली लगते ही युवक के परिजन उसे रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी

चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे काशीपुर की एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घायल के परिजनों का कहना है कि वह तनाव में चल रहा था। जिस वजह से उसने खुद को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें