Udham Singh Nagar NewsHighlight

13 साल की नाबालिग को शादी के लिए घर से भगाकर ले गया था युवक, पुलिस ने दबोचा

उधमसिंह नगर पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को 48 घंटे के भीतर खोज निकाला। इसके साथ ही किशोरी को बेहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग को भगाकर ले गया था युवक

मामला थाना कुंडा का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने 30 सितंबर को अपनी 13 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही उन्होंने नईम नाम के एक युवक पर भी उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था।

CCTV की मदद से किया नाबालिग को बरामद

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद और मुखबिर की सूचना पर गुमशुदा नाबालिग को बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी नईम निवासी ग्राम सन्यासीला थाना जसपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि आरोपी नाबालिक को उसके घर से भगाकर शादी करने के इरादे से घर से दूर हैदराबाद ले गया था। आरोपित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें