Udham Singh Nagar NewsHighlight

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने भाग कर बचाई अपनी जान, देखने वालों के उड़े होश

नेशनल हाइवे एनएच 74 पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक का संयोग अच्छा था कि वह कार को हाईवे पर छोड़ तत्काल बाहर कूद गया। कार में आग लगने के बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

चलती कार बनी आग का गोला

घटना सोमवार सुबह सितारगंज किच्छा नैशनल हाइवे के सिसाइयां गांव की बताई जा रही है। जहां चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग गई गई। गनीमत रही की हादसे के दौरान चालक अपनी जान बचाकर कार से भाग गया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

udham singh nagar news

देखने वालों के उड़े होश

देखते ही देखते कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई। जलती कार को देख मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। गाडी में आग किन कारणों से लगी फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें