Big NewsHaridwar News

हरिद्वार: ट्रैक्टर ट्राली और कार की भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, चार घायल

हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में दिल्ली के यात्रियों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार

हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा के पास हाईवे के पास हुआ। जैसे ही कार हाईवे पर पहुंची सामने से आ रही एक ट्रैक्टर टोली से जा टकराई। हादसे के दौरान कार में पांच युवक सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।

घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मंगलौर पुलिस ने मृतक हिमांशु (26) निवासी बवाना दिल्ली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें