UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

Pauri Garhwal: नहाते समय तालाब में डूबे दो किशोर, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Pauri garhwal news: पौड़ी जनपद में दो किशोर की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो किशोर

Pauri garhwal रविवार दोपहर थलीसैंण के पल्ली गांव की बताई जा रही है। किशोर की पहचान सुभ्रत सिंह (14) पुत्र सोहन सिंह और रविंद्र सिंह (15) पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों किशोर नहाने के लिए ताराकुंड तालाब में उतरे थे। इस दौरान तालाब में बरसाती पानी के तेज बहाव में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

Pauri Garhwal में नहाने के दौरान डूबने से मौत

तालाब के आसपास मौजूद लोग किशोरों को डूबता देख मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों किशोर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने किशोर के परिजनों को दी। जिसके बाद दोनों के शव को उनके परिजन घर ले गए। सूचना पाकर थाना पैठाणी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

परिजनों में मचा कोहराम

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि दोनों किशोर के शवों को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया गया। घटना के बाद से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें