UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी को पौड़ी जेल में किया शिफ्ट, SSP ने दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी को हरिद्वार जेल से पौड़ी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद पौड़ी पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी श्वेता चौबे नें लोकल इंटेलिजेंस को सुनील राठी से मिलने जुलने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

SSP ने दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी को मंगलवार को पौड़ी जिला कारागार, खांड्यूसैंणी में शिफ्ट कर दिया गया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने जेल के बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है।

हरिद्वार में बताया गया था जान को खतरा

बता दें गैंगस्टर राठी हरिद्वार जेल में बंद था। उसे पिछले साल एक मुकदमे की पेशी के दौरान तिहाड़ जेल से हरिद्वार लाया गया था। हाल ही में पुलिस ने शासन को सूचना दी थी कि सुनील राठी को हरिद्वार जेल में रखना सुरक्षित नहीं है।

यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। जिसके बाद मंगलवार शाम चार बजे के करीब राठी को पौड़ी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बता दें राठी पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में कई मामले दर्ज हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें