UttarakhandBig NewsDehradun News

जमीला पूजा बनकर बनाती थी युवकों को शिकार, दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर करती थी ब्लैकमेल

पूजा बनकर युवकों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली जमीला को उत्तरप्रदेश पुलिस ने बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। अब बताया जा रहा है कि जमीला देहरादून में भी चार युवकों को अपना शिकार बना चुकी है। हालांकि ये मामले कोर्ट में फिलहाल विचाराधीन हैं। ऐसे में पुलिस इन मामलों में विधिक राय ले रही है।

नाम बदलकर युवकों को मुकदमे में फंसाकर करती थी ब्लैकमेल

पहले मामला अक्टूबर 2019 का है। जमीला उर्फ पूजा शर्मा ने सोनू राजपूत उर्फ जहीर अहमद निवासी पटेलनगर पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी दोस्ती सोनू से हुई थी। करीब छह महीने तक दोनों साथ रहे।

इस दौरान सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जमीला कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद जमीला ने युवक को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी की थी।

दूसरा मामला 18 जनवरी का है। जमीला नौशाद कुरैशी नाम के युवक के साथ डेढ़ साल तक रही थी। जमीला ने आरोप लगाते हुए कहा की इस बीच युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जमीला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जमीला ने युवक के पिता जाहिर कुरैशी पर भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें