UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

कांग्रेस ने पौड़ी से की स्वाभिमान न्याय यात्रा की शुरुआत, इन मुद्दों पर जताया आक्रोश

उत्तराखंड कांग्रेस ने सोमवार यानी की आज से स्वाभिमान न्याय यात्रा की शुरुआत कर ली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी के साथ अन्य नेता भी पद यात्रा में शामिल रहे।

इस दौरान स्वाभिमान न्याय यात्रा में अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच, भर्ती घोटालों समेत कई मुद्दों को लेकर आमजन को जागरूक करने का काम किया गया।

स्वाभिमान न्याय यात्रा की शुरुआत

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि स्वाभिमान न्याय यात्रा के जरिए भाजपा की ओर से राज्य में किए जा रहे भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में सरकार की हीलाहवाली सहित राज्य में पेपर लीक मामले से लेकर भर्ती घोटालों और जोशीमठ आपदा जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा। बता दें पदयात्रा को पौड़ी के रामलीला मैदान से लेकर अंकिता भंडारी के घर तक निकाला जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें