UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार में बारिश का कहर, मालन नदी पर बना पुल ध्वस्त, कई गांवों से संपर्क कटा

प्रदेश में पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अलग-अलग जिलों से भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। जिस वजह से सड़कों पर यातायात करना मुश्किल हो गया है। वहीं कोटद्वार में गुरूवार सुबह मालन नदी पर बना पुल अचानक भरभराकर टूट गया।

मालन नदी पर बना ध्वस्त

भारी बारिश के चलते नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। गनीमत ये रही की उस समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था। पुल टूटने से वहां पर आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया। वहीं कोटद्वार के भावर के कई गांव से संपर्क पूरी तरह से टूट गया। जिस वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 16 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में मौसम ठीक न होने तक यात्रा न करने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें