UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

पसंदीदा वाहन नंबर के लिए लगी लाखों की बोली, 12 लाख 70 हजार में बिका ये नंबर

पसंदीदा वाहन नंबर को खरीदने के लिए इन दिनों लोगों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपनी गाड़ी के लिए पसंदीदा नंबर खरीदने के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। लोग जहां अच्छी गाड़ियों के शौकीन हैं वहीं गाड़ियों के नंबर के लिए भी अच्छी खासी रकम देकर अपनी जेब ढीली कर रहे हैं।

12 लाख 70 हजार में लिया नंबर

ताजा मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद का है। रुद्रपुर के एक शख्स ने 12 लाख 70 हजार का नंबर खरीदा है। बता दें रुद्रपुर निवासी वैभव छाबड़ा ने 0001 नंबर को खरीद कर अपना बना लिया है। इस नंबर को बेचने के लिए बाकायदा नीलामी रखी गई थी। जिसमें वैभव छाबड़ा ने खरीद कर अपने नाम कर लिया है।

अभी तक का सबसे महंगा वाहन नंबर

बताते चले 0001 अभी तक का उत्तराखंड का सबसे महंगा वाहन नंबर है। इससे पहले भी देहरादून में एक व्यक्ति ने लगभग सात लाख रुपए में एक खरीदा था था। जिसके बाद रुद्रपुर निवासी वैभव छाबड़ा ने (UK06BG0001) इस नंबर को खरीदकर अपने नाम कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें