UttarakhandBig NewsUttarkashi News

गंगोत्री हाईवे में भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन, चार की मौत, सात घायल

बारिश के कहर ने प्रदेशभर के अलग-अलग इलाकों में तबाही मचाई हुई है। वहीं गंगोत्री हाईवे में भी भूस्खलन आने से तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। पहाड़ी से भारी मलबा आने से चार लोगों की मौत हो गई।

चार यात्रियों की मौके पर मौत

देर रात से ही गंगोत्री हाईवे बाधित था। जिस वजह से यात्रियों के वाहन गंगनानी के पास खड़े हुए थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से तीन वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं ।

रेस्क्यू कार्य जारी

सूचना पाकर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी मृतक यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम मौके पर ही तैनात है।

मलबे में दबे वाहनों को निकाला जा रहा है। लेकिन हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। जिस वजह से रेस्क्यू कार्यों में दिक्कत आ रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें