UttarakhandBig NewsDehradun News

गाड़ियों की वर्कशॉप में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

राजधानी देहरादून में गाड़ियों की वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने पूरी वर्कशॉप को ही अपनी जद में ले लिया। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। गनीमत रही कि कोई इस आगजनी की चपेट में नहीं आया और कोई बड़ी हताहत होते होते रह गई।

गाड़ियों की वर्कशॉप में आग लगने से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास स्थित वर्कशॉप की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। वर्कशॉप में आग लगने से आनन-फानन में पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों को बुलाया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग में काबू

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक घटना से होने वाले नुकसान का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही घटना किन कारणों से हुई है इसकी भी जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें