UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

प्रेम-प्रसंग की आशंका के चलते पिता और भाई ने उतारा नाबालिग को मौत के घाट, शव को दफनाया, ऐसे हुआ पर्दाफाश

उधमसिंह नगर के पुलभट्टा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता और भाई ने प्रेम- प्रसंग की आशंका के चलते नाबालिग को मौत के घाट उतारकर नाबालिग का शव दफना दिया। किशोरी के मामा ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नाबालिग का भाई अभी फरार चल रहा है।

पिता और भाई ने उतारा नाबालिग को मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि 27 मई को मृतक किशोरी के मामा गुड्डू ने पुलभट्टा थाने में तहरीर दी थी। गुड्डू ने अपने जीजा जाकिर अली और उनके बेटे यूनुस पर अपनी नाबालिग को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया था। गुड्डू ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने 22 मई को अपनी बेटी सोनी (14) की हत्या कर शव कब्र में दफना दिया था।

आरोपी पिता गिरफ्तार

मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस टीम ने कब्र से किशोरी का शव बाहर निकाला। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मामले की गहनता से जांच और पूछताछ के बाद मृतका किशोरी के पिता जाकिर अली को पुलिस ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री सोनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि जाकिर अली का पुत्र यूनुस अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

प्रेम-प्रसंग की आशंका के चलते उतारा मौत के घाट

एसपी क्राइम ने बताया कि जाकिर अली ने अपने बेटी को पड़ोस के युवक से बात करने के शक में बेटे यूनुस के साथ मिलकर गला दबाकर मौत के घाट उतारा था। घटना को छुपाने के लिए बेटी की संदिग्ध मौत बताते हुए उसको कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें