UttarakhandBig NewsTehri News

टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

टिहरी में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

road accident

पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत

हादसा टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सभी लोग नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के रहने वाले हैं। पांचों लोग भिलंगना ब्लॉक के मैयकोट राजगांव में अपनी रिश्तेदारी में हुई किसी परिजन की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए हुए थे।

road accident

शवों की तलाश जारी

राहगीरों ने आनन फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शवों की तलाश में जुटी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें