Champawat NewsHighlightUttarakhand

चंपावत: रेवती पर बाघ ने किया दो बार हमला, ऐसे बचाई जंगल में अकेले अपनी जान…

रेवती के साहस के सामने बाघ की हिम्मत जवाब दे गई। जी हां चंपावत निवासी 35 साल की रेवती ने हमला कर रहे बाघ को न सिर्फ भगाया बल्कि सुरक्षित घर भी पहुंची। बाघ ने महिला के हाथ में तीन नाखून भी गड़ाए हैं।

हमलावर बाघ से महिला ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक चंपावत जनपद की सूखीढांग धूरा के सेतीचौड़ निवासी हीरा सिंह बोहरा की पत्नी रेवती मंगलवार की दोपहर में पशुओं के लिए चारा लेने चंपावत वन प्रभाग के धूरा से लगे जंगल में अकेले गई थीं। जंगल में बाघ ने अचानक आकर महिला पर हमला कर दिया। बचाव में महिला ने बाघ पर दरांती मारी तो बाघ पहले तो खाई की तरफ भाग गया। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आकर बाघ ने महिला पर हुम्ला कर दिया।

महिला का साहस काम नहीं हुआ। महिला ने एक बार फिर बाघ पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला वहां से भागने में कामयाब हुई। महिला सुरक्षित पाने घर पहुंची और इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी।

अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज

घटना के अगले ही दिन रेवती इलाज कराने के लिए अपने पति के साथ उप जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि रेवती मामूली रूप से घायल है। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें