HighlightTehri NewsUttarakhand

टिहरी जनपद पहुंचकर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, पावर वीडर से की खेतों की जुताई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों टिहरी गढ़वाल के दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार सुबह होते ही सीएम धामी तिवाड़ गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकल गए और आम जान के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के बारे में जान कर निस्तारण पर चर्चा की।

पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की

टिहरी झील से सटे तिवाड़ गांव के एक होम स्टे में सीएम धामी ने रात्रि विश्राम किया और रविवार सुबह होते ही वह मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। सीएम धामी ने टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर लोगों से चर्चा की साथ ही ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया और परेशानी जानने और समझने की कोशिश की।

पावर वीडर से की खेतों की जुताई

इस दौरान सीएम धामी ने गांव की महिलाओं और बच्चो से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही गांव में स्थित अलग अलग होमस्टे का निरिक्षण कर ग्राम वासियों की सराहना की। सीएम ने गांव के खेत में कुछ देर पावर वीडर चलाकर हल जोता और गांव के लोगों से कृषि के बारे में भी जानकारी ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें