Dehradun NewsHighlight

बीएड-टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षा मंत्री आवास कूच, पुलिस ने जबरन उठाया

bed tet shikshak

अपनी मांगों को लेकर बीएड-टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगार बुधवार यानी की आज यमुना कॉलोनी में शिक्षा मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने प्रशिक्षित बेरोजगारों को जबरन उठाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस प्रशासन और बीएड प्रशिक्षितों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने की मांग

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से देहरादून आए सैकड़ों बीएड प्रशिक्षितों ने शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षामंत्री आवास का घेराव किया। प्रशिक्षितों का कहना है की विभाग ने सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पदों पर वर्ष 2018, वर्ष 2020 तथा 2021 में लगभग 3000 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी।

4 साल बाद भी नहीं हुई नियुक्ति

विज्ञप्ति जारी करने के बाद 4 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन विभाग अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा नही कर पाया है। जिससे उम्र की सीमा को पार कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगार आज सड़को पर आने को मजबूर हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें