संवाददाता- उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला नहीं रहे। उत्तराखंड समेत तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश के गवर्नर और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला ने आज चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला शिरोमणी अकाली दल के दिग्गज नेता थे और भाजपा के साथ अकाली गंठबंधन में उनका बड़ा हाथ था। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1925 को हुआ था। सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 9 नवंबर 2000 से 7 जनवरी 2003 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे।