संवाददाता। हर इंसान रात को सोते वक्त ये सोचकर सोता है कि अगले दिन उसके साथ सब कुछ शुभ हो।ज्योतिष में कुछ ऐसे शुभ संकेत बताए गए हैं जो अगर सुबह उठते ही मिले तो समझ लीजिए कि लक्ष्मी कृपा आप पर बरसने वाली है। क्या है वो शुभ संकेत आइए हम आपको बताते हैं।
सुबह उठते ही गन्ना दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है। सुबह घर से निकलते ही सफेद गाय का दिखना बहुत शुभ माना जाता है । नारियल, शंख, मोर, हंस,फूल आदि चीजें सुबह-सुबह दिखना बहुत शुभ माना जाता है। सुबह जागते ही दूध या दही से भरे बर्तन पर नजर पड़े तो ये भी शुभ संकेत होते हैं। सुबह उठते ही मंदिर की घंटियां,शंख आदि सुनाई देना भी शुभ होता है। सपनों में बार-बार पानी हरियाली, लक्ष्मीजी का वाहन उल्लू दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए कि निकट भविष्य में धन की परेशानियां दूर हो सकती है, इसी के साथ सुबह-सुबह अगर कोई स्त्री सोलह श्रृगांर और लाल वस्त्रो में सजी हुई दिखे तो ये संकेत बहुत शुभ माना जाता है।