highlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर: किसानों ने टोल प्लाजा पर किया कब्जा, कराया फ्री

Breaking uttarakhand news

किच्छा: किसानों का आंदोलन पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा है। उत्तराखंड में भी किसान आंदोलन चल रहा है, लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव ऊधमसिंह नगर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां किसान पहले दिन से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसानों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टोल प्लाज पर कब्जा कर उसे फ्री कर दिया।

कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज होते जा रहा है। 17वें दिन किसान संगठनों ने एनएच-74 देवरिया-किच्छा के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और फिर टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया। जैसा कि पहले ही ऐलान किया गया था कि किसान टोल प्लाजा को फ्री कर देंगे। यानी सभी वाहनों को बिना टोल दिए ही जाने दिया जाएगा। किसानों ने यहां भी वहीं किया और गाड़ियों को बिना टोल दिए निकलने दिया जा रहा है।

Back to top button