highlightNainital

सितारगंज में दिखा भारत बंद का असर, व्यापार मंडल और किसान यूनियन ने किया समर्थन

Breaking uttarakhand news
सितारगंज में कृषि कानून के खिलाफ आज बाजार बंद के आह्वान को लेकर व्यापार मंडल और किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा पूर्ण रूप से बाजार बंद करा कर किसानों के समर्थन में सहयोग किया गया। जिसके चलते व्यापार मंडल और किसान यूनियन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर अपनी एकता का प्रदर्शन भी किया।
सितारगंज में किसान यूनियन और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दिल्ली में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन करते हुए बाजार बंद कर किसानों के हित के लिए मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार द्वारा कृषि कानून का विरोध करते हुए किसानों के हक में बाजार बंद किया और साथ में समर्थन देते हुए रैली निकालते हुए सरकार को चेताया कि जल्द से जल्द किसानों की मांगों को माना जाए नहीं तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने पर भी विचार किया जा सकता है शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद करा कर किसानों ने अपनी समझदारी का भी परिचय दिया है किसानों ने कहा कि हमारा किसी को कोई नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है केवल सरकार से अपनी मांगों को मनाने के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाना ही हमारा मूल उद्देश्य है।

Back to top button