Big NewsNainital

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का बड़ा आरोप, बोलीं-विकास प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा है

Breaking uttarakhand news

गदरपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि गदरपुर से कांग्रेस का विधायक जीते और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो। इसके लिए संगठन को मजबूत करने व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जरूरत है। जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होना होगा। साथ ही आपसी मतभेदों को दूर करना होगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने विकास प्राधिकरण पर बड़ा आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा विकास प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा है औऱ जनता से लूट करने में लगा हुआ। कहा कि सरकार विकास प्राधिकरण के जरिए बड़ी वसूली कर रही है।

दिनेशपुर मोड़ स्थित एक पैलेस में गुरुवार को आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष डाक्टर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता मजबूत होंगे। कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीता जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा में विकास कार्य ठप है, जनता परेशान है। भाजपा की कथनी-करनी को जनता समझ चुकी है। चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

Back to top button