उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : जिनसे सीखा उन्हें, कैसे कर दें विदा। क्या बड़ी बात है, हम अगर रो पड़े। तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट के किच्छा तहसीलदार पद के यादकार व सफल 2 वर्ष 7 माह के कार्यकाल के बाद उनकी सेवानिवृत्ति ने तहसील कर्मियों और शहर के तमाम पत्रकारों और समाजसेवियों की आंखों को खुशी और विदाई के आंसुओं से भर दिया। महेन्द्र सिंह बिष्ट के तहसीलदार कार्यकाल को किच्छा नगर में हमेशा याद रखा जायेगा। मृदुभाषी, सरल स्वभाव और विद्वान शख्सियत के मालिक महेन्द्र सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति की खबर सुनते ही नगर के तमाम पत्रकार, समाजसेवियों ने तहसील परिसर पहुंचकर उनको ढ़ोल नगाड़ों के साथ उनको सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विदाई दी। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके किच्छा तहसीलदार कार्यकाल को अब तक का सबसे बेहतरीन कार्यकाल होना बताया। वक्ताओं ने एक स्वर में उनके व्यवहार व विद्वता की जमकर प्रशंसा की।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, राजस्व निरीक्षक परमेश्वरी लाल,डी.के. छिमबाल, राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार ,खुशाल सिंह , नसीम हसन, तनुजा बोरा ,अमरजीत कौर, राजकुमार चौहान, राज कुमार, दलजीत सिंह, भागीरथ लाल ,प्रेम मोहन, वैद, होरीलाल,दीपक तिवारी, सहित पत्रकारों में विकास दावड़ा, रंजीत मनकिया,शिवम शर्मा, प्रसून अग्रवाल , मोहम्मद यासीन,राज सक्सेना,विशाल शर्मा, वेद प्रकाश, आदि मौजूद थे।