Big NewsNational

बड़ी खबर : इस शहर पर ड्रोन और एयर मिसाइल से हो सकता है आतंकी हमला, हाई अलर्ट जारी

ban on flying drones

 

 

मुंबई : मुंबई हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रही है। एक बार फिर से मुंबई पर बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अर्लट में कहा गया है कि शहर में ड्रोन और एयर मिसाइल से हमला किया जा सकता है। माना जा रहा है कि आतंकी भीड़-भाड़ वाली जगह को निशाना बना सकते हैं। हमले की आशंका के इनपुट खुफिया विभाग ने मुंबई सरकार को दिए हैं। खुफिया विभाग के पत्र के बाद अब मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी किया है। शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें कहा गया है कि आंतकवादी और राष्ट्रद्रोही लोग ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल, पैरा ग्लाइडर के जरिए हमला कर सकते हैं। आंतकियों का टारगेट VVIP या फिर भीड़भाडवाली जगहें हो सकती हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

30 दिनों तक लागू रहेगा आदेश
खुफिया विभाग के पत्र के बाद मुंबई में अलर्ट किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इनपुट को ध्यान में रखते हुए किसी फी फ्लवाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने पर बैन लगाया गया है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि अगले 30 दिनों तक यह आदेश लागू रहेगा।

Back to top button