Big NewsNainital

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 24 घंटे के भीतर गुलदार ने 2 छात्राओं को मार डाला, दहशत में लोग

Breaking uttarakhand news

 

नैनीताल : गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुलदार के हमले एक के बाद एक राज्य में सामने आ रही है। ताजा मामला नैनीताल जिले का है। जहां पिछले 24 घंटों के भीतर गुलदार ने दो छात्राओं को अपना शिकार बना लिया। इससे लोग जहां दहशत में हैं। वहीं, इन घटनाओं को लेकर खासे आक्रोशित भी हैं।

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक कूकना गांव के बजवाल तोक में गुलदार ने एक 18 साल की लड़की को मार डाला। 24 घंटे के भीतर दो छात्राओं को गुलदार ने मार डाला। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम कूकना गांव निवासी प्रकाश परगाईं की 18 साल की बेटी चंपा अपने घर कुछ दूर घास काट रही थी। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

गगुलदार उसे घसीट कर जंगल में ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार चंपा को छोड़कर भाग तो गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण उसे जंगल में ढूंढ सके। लोगों ने मामले की जानकारी विधायक को दी, जिसके बाद विधायक ने डीएफओ टीआर बीजू लाल को सूचित किया और पिंजड़ा लगाने के लिए कहा।

Back to top button