नई दिल्ली : अगर आप वॉट्सऐप पर अनचाहे ग्रुप्स के नोटीकेशन से परेशान हैं, तो अब आपको इससे मुक्ति मिलने वाली है। वॉट्सऐप पर ननया अपडेट आ चुका है। नया अपडेट एक नया फीचर है। यह ऐंड्रॉयड और iOS दोनों वर्जन के यूजर्स के लिए है। ग्रुप या चैट के नोटिफिकेशन हमेशा के लिए म्यूट करने का ऑप्शन मिल चुका है।
अक्सर लोगों के वॉट्सऐप में कई ऐसे ग्रुप होते हैं, जिनका मेंबर होना मजबूरी होती है। ये फैमिली ग्रुप के साथ ही कुछ अन्य ग्रुप भी हो सकते हैं, जिनके मैसेज आपके काम के नहीं होते। ऐसे ग्रुप्स को अब हमेशा के लिए म्यूट किया जा सकता है। उनमें आने वाले मैसेज के फालतू नोटिफिकेशन अब आपको परेशान नहीं करेंगे। मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने ट्विटर अकाउंट से ग्रुप्स में मिल रहे आलवेज म्यूट ऑप्शन के बारे में बताया।
अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप की म्यूट नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाएंगे तो यहां 1 सप्ताह और 8 घंटे के साथ आपको तीसरा ऑप्शन आलवेज का दिखाई देगा। अब तक आलवेज के बजाय 1 साल का ऑप्शन मिलता था। अब तक आप किसी भी ग्रुप को ज्यादा से ज्यादा 1 साल के लिए सेटिंग्स बदलकर म्यूट कर सकते थे। अब एक बार ग्रुप म्यूट करने के बाद कभी उसके नोटिफिकेशंस परेशान नहीं करेंगे।