गदरपुर: किसान धान ना बिकने से परेशान हैं। कई बार कहने के बाद भी सरकार इस ओर ध्यान भी नहीं दे रही है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की कोई दिक्कत होगी, तो उसे सुधार लिया जाएगा।
किसान नेता सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि धान खरीद नीति पूरी तरह विफल है। रोज-रोज कहने से भी हम लोग थक चुके हैं। लेकिन, व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कोई अधिकारी-कर्मचारी इस और ध्यान देने को राजी नहीं हैं। गदरपुर अनाज मंडी में 33 कच्चे आढ़ती हैं, जो सरकार के लिए भी धान खरीदते हैं।
उनको लेवी चावल के रूप में चावल की सप्लाई करते हैं। यह लोग इधर-उधर से खरीद लेते हैं। मंडी में सरकारी रेट पर कोई ध्यान नहीं खरीद रहा है। किसान विक्रम सिंह ने कहा कि उनका धान गदरपुर अनाज मंडी में आए हुए 4 दिन हो गए हैं। लेकिन, धान की बिक्री नहीं हो पा रही है। जिस आढ़त पर उन्होंने धान रखा है। वहां पर 300 कुंटल धान खरीद की बात कही गई, लेकिन उनका धान 4 दिन से नहीं लिखा गया।