highlightUdham Singh Nagar

किच्छा मंडी पहुंचीं DM रंजना राजगुरु, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

Breaking uttarakhand news

उधम सिंह नगर जिले की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने आज किच्छा में मंडी समिति में पहुँचकर किसानों की धान तोल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मंडी में सहकारिता, मंडी समिति एफसीआई के टीवीएस के धान तोल केंद्रों में पहुँचकर धान की फसल तोल के आकड़ों को चेक किया। साथ ही मंडी में मौजूद किसानों की समस्याओं को भी सुना। साथ ही जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के अनुसार धान तोल के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु मंडी समिति में धान टोल तरह केंद्र पहुंची, जहां पर उन्होंने किसानों की शिकायतें भी सुनी। वहीं कुछ किसानों द्वारा धान की बीते रोज नमी को नही नापने की शिकायत की गई। साथ ही धान में नमी के नाम पर किसानों का शोषण करने की बात कही गयी।

डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

इस पर डीएम ने किच्छा मंडी सचिव व सेंटर प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने मंडी सचिव को सख्त निर्देश दिए कि शाशन के निर्देश पर ही धान तोल की व्यवस्थाओं को संचालित किया जाए। आपस मे किसान कच्चा आढ़ती या अन्य बैठक कर कोई भी विषयो को तय कर शासन के निर्देशों से आगे नही जाए। अगर शासन के निर्देश के अनुरुप किसानों की फसल को नहीं तोला जाता है तो उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

वहीं मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रोज तोल की शाम को ही सूचना दे दी जाए। साथ ही शासन के नियमों के अनुसार धान तोल के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button