Champawathighlight

उत्तराखंड : सेना के जवान ने की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या, छुट्टी से लौटा था ड्यूटी

चंपावत जिले के बनबसा स्थित आर्मी कैंट में सेना के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मौके पर कोई सुसाइ़ नोट नहीं मिला है। अब तक जवान के आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था जो हाल ही में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था। सेना पुलिस ने जवान के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को इसकी सूचना दी।

कोतवाल धर्मवीर सिंह सोलंकी के अनुसार बनबसा के कैंट एऱिया में तैनात जैकलाई रेजिमेंट का 41 वर्षीय जवान सुभाष चंद्र पुत्र थारू राम जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। जो हवलदार के पद पर था और बनबसा कैंट एरिया में तैनात थी। मृतक जवान 30 सितंबर को छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था। उसे घर से लौटने के बाद 14 दिन के लिए अगल कमरे में क्वारंटीन किया गया था।बुधवार सुबह 8 बजे सेना के जवान उसे खाना देने कमरे में आए तो देखा कि वो फंदे में लटका हुआ था। ये देख सभी के हाथ पांव फूल गए। अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।मौके पर अधिकारियों और सेना पुलिस पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।

Back to top button