देहरादून : खबर उत्तराखंड की मुहिम रंग लाती दिख रही है। अल्मोड़ा धौलाछीना गाँव के रहने वाले नेत्रहीन लोकगायक संतराम और उनकी धर्म पत्नी आनंदी देवी की मदद को हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। उत्तराखंड लोकगायक संतराम और उनकी पत्नी नेत्रहीन हैं जो बुरी हालत में जीवन-यापन कर रहे हैं। उनके खाने के लाले पड़े हैं। समय समय पर दोनों के द्वारा आकाशवाणी और लोक संगीत-उत्तराखंड के प्रसिद्ध मेलों में इनकी गायकी की छाप देखी और सुनी गई है। अच्छा खासा इंसान कोरोना काल में नौकरी छूटजाने के कारण परेशान और आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है तो वहीं दोनों नेत्रहीन पति-पत्नी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर है। लेकिन अब उनकी मदद को हाथ बढ़ने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रसिद्ध क्रिकेंटर मो. शमी और यजुवेंद्र चहल ने उनकी मदद की है। अब हमें इनकी मदद करनी है।
खबर उत्तराखंड ने बीेते दिन प्रदेश की जनता समेत देश की जनता से दोनों नेत्रहीन पति-पत्नी की मदद करने की गुहार लगाई थी। जैसे दिल्ली के मालवीय नगर में बाबा के ढाबा वाले बुजुर्ग बाबा की दिल्ली की जनता ने मदद की और एकजुटता दिखाते हुए उनका साथ दिया ऐसा ही साथ हम उत्तराखंड के लोगों को इन दोनों की करनी है। दोनों के चेहरे पर मुस्काल लानी है।
इन दोनों की कोई संतान नहीं है। न कमाने वाला कोई है और न कोई खिलाने वाला। खुद दोनों अंधे हैं। वहीं अब इनकी मदद को हाथ बढ़ने लगे हैं. एक पत्रकार से लेकर क्रिकेटर इनकी मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं अगर आप भी इनकी मदद करना चाहते हैं तो इनकी मदद करें। पत्रकार द्वारा दोनों का अकाउंट नंबर पता किया गया और इसे शेयर किया गया। क्रिकेटरों ने भी अकाउंट नंबर पर दोनों नेत्रहीनों के लिए मदद राशि भेजी।