
देहरादून : उत्तराखंड आंदोलनकारियों के लिए बुरी खबर है। आज शनिवार सुबह वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और शिक्षक नेता रहे 83 वर्षीय केपी उनियाल का निधन हो गया है। केपी उनियाल ने अपने चन्दर नगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। दोपहर को लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
आपको बता दें कि केपी उनियाल की राज्य को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका रही है। राज्य आंदोलनकारी केपी सिंह के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने शोक जताया है। केपी सिंह साथ ही में एक अच्छे नेता रहे जो की सभी की सुनते थे। केपी उनियाल उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ महामंत्री पद पर भी रहे। चिह्नित राज्य आन्दोलनकरी के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि केपी उनियाल के निधन से राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी क्षति है। समिति के पदाधिकारी दोपहर को शोक सभा रखेंगे।